सारस न्यूज, किशनगंज।
पोठिया प्रखंड के सार्वजनिक शिव मंदिर कलियागंज, छत्तरगाछ, दामलबारी, तैयबपुर, कौआबाड़ी सहित धुमनिया शिव मंदिर के शिवालयों में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में बम बम भोले के जयकारे गूंजे। शिवालयों में दिनभर शिव भक्तों का तांता लगा रहा। शिवालयों में सुबह से ही अभिषेक व भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना शुरु हुई जो दिनभर जारी रही। लोगों ने शिव मंदिरों में शीश झुकाकर खुशहाली की कामना के साथ मंदिरों में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर भगवान शिव को प्रसन्न किया गया।
पोठिया शिव मंदिर में महादेव के दर्शन के लिए सुबह से ही कतारे लगनी शुरू हो गई थी। मंदिरों में पूजा करने के लिए कुंवारी कन्याओं व महिलाओं की भारी भीड़ रही। हाथ में पूजा का सामान लिए महिलाएं अमर सुहाग एवं सुख समृद्धि की कामना के लिए शिव मंदिरों में पहुंचीं। साथ ही कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की मनोकामना लिए मंदिरों में पहुंची ओर शिव की पूजा अर्चना की, मन्दिर मे पूजा करने आई कुंवारी लड़कियां ने बताया कि अविवाहित लड़कियों के लिए सोमवार की व्रत बहुत लाभ दाई होती है, मान्यता है कि 16 सोमवार की व्रत करने पर लड़कियों को उत्तम वर की प्राप्ति होती है। पुराणों में बताया गया है कि जो भी भक्त सच्चे मन से सावन सोमवार में शिवजी की पूजा करता है, उसे शिवलोक की प्राप्ति होती है। साथ ही उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। शिवजी आपके सभी संकटों को दूर करके जीवन में आनंद भर देते हैं।