• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पोठिया थाना परिसर में भूमि विवाद को ले आयोजित जनता दरबार में दायर किए गए 3 नए मामले, अगली तिथि में होगी सुनवाई।

सारस न्यूज टीम, पोठिया।

अंचल अधिकारी निश्चल प्रेम एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार राम के नेतृत्व में शनिवार को पोठिया थाना परिसर में भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। पोठिया के विभिन्न पंचायतों से लोग भूमि विवाद की समस्या को लेकर पहुंचे। आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से सम्बंधित प्राप्त आवेदनों पर दोनों पक्षों के कागजातों का पदाधिकारी द्वारा अवलोकन कर दोनो पक्षों की सहमति से आदेश पारित किया गया। भूमि विवाद के 3 नए मामले दायर किए गए हैं। जिसपर अगले शनिवार को कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *