• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पोठिया पुलिस ने गुरुवार की देर रात को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर पोठिया थाना क्षेत्र से दो आरोपी को किया गिरफ्तार।

ललित कु. झा, सारस न्यूज, पोठिया।

पोठिया पुलिस ने गुरुवार की देर रात को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर पोठिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर वर्षो से फरार वारंटियों के घर छापेमारी की गई। इसी दौरान उदगारा गांव निवासी आरोपी मो मुकद्दर पिता सहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध छत्तरगाछ पेट्रोल पंप लूट कांड मामले में पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 56/21 दर्ज था। वही पोठिया थाना कांड संख्या 184/16 के नामजद अभियुक्त गणेश राम पिता कमल राम साकिन मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया है। गणेश राम के विरुद्ध अवैध शराब की बिक्री का मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस अभियान में थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार के साथ एसआई आशुतोष कुमार मिश्रा, पीएसआई सुजीत कुमार, अखिलेश कुमार, उत्कर्ष कुमार, मनीषा कुमारी, संजय प्रसाद राजभर, महेश्वर झा आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *