सारस न्यूज टीम, पोठिया।
पोठिया प्रखंड के कुसियारी पंचायत स्थित निमलागांव में जदयू महिला प्रकोष्ट की प्रखंड अध्यक्षा रेशमी बेगम के अध्यक्षता में जदयू ने जागरूकता अभियान के तहत बैठक कर लोगों को नीतीश सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यों की जानकारी दी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश स्तरीय टीम सहित पार्टी जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक नौशाद आलम उपस्थित रहें।बैठक के दौरान वक्ताओं ने लोगों को नीतीश कुमार के सपनों का बिहार बनाने का संकल्प दिलाया।
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश महासचिव नेहा निशार सेफ ने नीतीश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। कहा कि नीतीश के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण, स्थानीय निकाय में आरक्षण, बालिका शिक्षा में जागरूकता लाकर सीएम ने महिलाओं काे सम्मान दिलाया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक नौशाद आलम ने कहा कि नीतीश शासन काल में चहुओर विकास हुआ है।
सरकार की प्रत्येक गतिविधि समाज के सभी वर्गों के लिए लाभदायक है। सुशासन में गरीबी, शिक्षा,रोजगार और किसानों के लिए चलाई जा रही योजना सरकार की मुख्य विशेषता रही। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मधु कुमारी, प्रदेश महासचिव पूनम कुशवाह, महिला जिलाध्यक्ष जानकी सिन्हा, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मो. आजाद हुसैन, पोठिया प्रखंड अध्यक्ष मो. जलालुद्दीन कादरी, जदयू छात्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष मो. राकिब सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें।