• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पोठिया प्रखंड थाना परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन, दो मामले का किया गया निष्पादन।

सारस न्यूज टीम, पोठिया।

शनिवार को पहाड़कट्टा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पोठिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से लोग भूमि विवाद की समस्या को लेकर पहुंचे। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर दोनों पक्षों के कागजातों का पदाधिकारी द्वारा अवलोकन कर दोनों पक्षों की सहमति से आदेश पारित किया गया। भूमि विवाद के तीन नए मामले में दो मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से सीओ निश्चल प्रेम, थानाध्यक्ष शिव कुमार, सीआई अरुण कुमार पांडे, एएसआई माहेश्वर झा एवं विभिन्न पंचायत से आए फरियादी मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *