• Sat. Feb 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पोठिया बाजार युद्धस्तर पर जारी है मोहर्रम की तैयारी, ताजिया निर्माण कार्य को लेकर जुटे कारीगर।

सारस न्यूज टीम, पोठिया।

पोठिया प्रखंड मुख्यालय से सटे पोठिया बाजार व रोटीपट्टी सहित प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाले युद्ध स्तर पर जारी है। विभिन्न प्रकार के ताजिया निर्माण कार्य को लेकर कारीगर अंतिम रूप देने में जुटे हैं। प्रखंड के पोठिया बाजार, रोटीपट्टी सहित अन्य पंचायतों में बने इमाम बाड़ा पर शाम होते ही ढोल-ताशे बजने शुरू हो जाते हैं। देर रात तक ताशे की आवाज मोहर्रम पर्व के करीब आने का एहसास करा रही है।

आठ अगस्त को रात्रि में तथा नौ अगस्त की दोपहर ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। दो वर्ष बाद ताजिया जुलूस निकाले जाने से लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रोटीपट्टी व पोठिया बाजार से निकलने वाले ताजिया जुलूस को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीका से निकालने के लिए मो. राहिल, कासिम अंसारी, नूरमोहम्मद अंसारी, महबूब अंसारी, गुड्डू अंसारी, जावेद अंसारी, राजा अंसारी, इकबाल अंसारी, फरीद अंसारी, केशर अंसारी, मंजर अंसारी, मो. मिथुन, अली हुसैन, मो. लालडा अंसारी, नूर आलम अंसारी, सुल्तान अंसारी युवा व बुद्धिजीवी वर्ग तत्पर रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *