• Sun. Dec 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पोठिया बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी ने की बैठक।

सारस न्यूज टीम, पोठिया।

पोठिया बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में आगामी दुर्गा पूजा 2022 को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह व सभापति नरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में इस वर्ष पूजा को कैसे सफल बनाया जाए व अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उपस्थित हुए। अध्यक्ष मनोज सिंह ने वर्ष 2021 के आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाएगा। सर्वसम्मति से मनोज सिंह को पुनःअध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में विद्यानंन्द मेहता, संजीत साह, कोषाध्यक्ष अमरनाथ साह, सचिव राजकुमार राय, उप सचिव मिथलेश ठाकुर चुने गए। एक सलाहकार व निगरानी समिति भी बनाया गया। जिसमें नरेश अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, नंदलाल साह, शंकर साह, निशांत साह आिद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *