राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा शनिवार को फाला पंचायत पोठिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में आमलोगों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु पैनल अधिवक्ता गांधी लाल सिंह एवं पारा विधिक स्वयं सेवक मो शमीम की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता ने तेजाब और यौन पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे, विधिक सहायता, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की भूमिका आदि के बारे में जागरूक किया। पैनल अधिवक्ता ने बताया गया कि एसिड अटैक और बलात्कार पीड़िता के पुनर्वास के लिए सरकार द्वारा प्रतिकर की व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत पीड़िता द्वारा संबंधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आवेदन देकर प्रतिकर के संबंध में कार्रवाई की जा सकती है। इसके अतिरिक्त आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत जो दिनांक 09.12.2023 को व्यवहार न्यायालय किशनगंज परिसर में आयोजित होने वाली है के संबंध में भी लोगों को जानकारी प्रदान किए। उपरोक के अलावा उपभोक्ता अदालत, मुफ्त विधिक सेवा प्राप्त करने के तरीके, मध्यस्थता से होने वाले लाभ एवम् ऑनलाइन आरटीआई के संदर्भ में भी लोगों को जानकारी प्रदान किए। प्रतिनियुक्त पारा विधिक स्वयं सेवक ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु ग्रामीणों में पर्चे वितरित किए।