944 मतदाताओं द्वारा बहादुरगंज व्यापार मंडल स.स. एवं मत्स्यजीवी स.स. के अध्यक्ष, मंत्री एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य पदों पर चुनाव हेतु मतदान जारी है। जहां भारी सुरक्षा बन्दोबस्तोंं के बीच सात बजे सुबह से मतदान कराने की प्रक्रिया शुरु की जा चुकी है। वहीं मत्स्यजीवी सहयोग समिति के लिए एक और व्यापार मंडल सहयोग समिति के मतदान हेतु तीन मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जहां शुरुआती दौर में धीरे धीरे और दिन चढ़ते हीं मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी है। जहां शांतिपूर्ण मतदान किया जा रहा है।
जैसा कि बीते बर्ष 2021 में व्यापार मंडल स.स. के लिए चुनावी अधिसूचना जारी की गई थी। किन्तु कोरम के अभाव में यह चुनाव आधा अधूरा रह गया था। जिसे लेकर व्यापार मंडल एवं मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव एक साथ कराया जा रहा है। एक ओर व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष पद पर पांच एवं शेष बचे सदस्य पद पर दो उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला यहां होना है। जबकि मत्स्यजीवी स.स. के अध्यक्ष हेतु दो, सचिव पद पर दो एवं कार्यकारिणी सदस्य पद पर चुने जाने के लिए सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। व्यापार मंडल के लिए कुल 608 एवं मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव के लिए 336 मतदाताओं के द्वारा कुल पदों पर चुनाव हेतु मतदान कराया जा रहा है। वहीं मत्स्यजीवी सहयोग समिति को लेकर महिला 81मतदाताओं के साथ 255 पुरुष मतदाता इस चुनाव में भाग ले रहे हैं। संवाद प्रेषण तक दोनों चुनावों को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं रिटर्निंग आफिसर के रुप में प्रभावी बीडीओ सह अंचलाधिकारी बहादुरगंज मतदान प्रक्रिया पर अपनी पैनी नजरें गड़ाये हुए हैं। इनके मुताबिक 4:30 बजे मतदान समाप्त हो जाने के बाद, मतगणना की जाएगी। जहां देर शाम तक परिणामों की घोषणाएं किये जाने की संभावनाएं जताई गई है।
देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, बहादुरगंज।

Leave a Reply