देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, बहादुरगंज।
मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ वर्ष कार्यकाल सफल पूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किशनगंज कैलटेक्स चौक से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा विकास तीर्थ यात्रा बाइक रैली को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल एवं उप मुख्य सचेतक डॉ दिलीप जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। जहां यह बाइक रैली किशनगंज कैलटेक्स चौक से निकलकर बहादुरगंज एलआरपी चौक के रास्ते झांसी रानी चौक पहुंची। वहीं झांसी रानी चौक पर पूर्व से मौजूद भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक वरुण सिंह एवं भाजपा नगर अध्यक्ष किश्ले सिन्हा एवं अन्य मंडल अध्यक्ष ने रैली का माला पहनाकर स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के दौरान किये गए विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को अवगत करवाये।

जानकारी देते हुए भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक वरुण सिंह ने बताया कि भाजपा के कार्यकाल के दौरान गरीब तबके के लोगों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर शौचालय, हर घर नल जल योजना, किसानों सम्मान निधि, दो वर्षों तक लाभुकों को मुफ्त राशन, गांव गांव तक सड़के, उजाला योजना सहित अन्य कई कल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों के हित में चलाकर गरीब तबके के लोगों को इनका लाभ दिलाया जा रहा है। जिसके तहत विकास तीर्थ यात्रा आयोजित कर घर घर जागरूकता हेतु भाजपा की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा की ओर से आयोजित की गई है।