• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फार्मासिस्ट की भूमिका अति महत्वपूर्ण:- किशनगंज डीएम

शशि रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रेडियंट इंटीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस, टेंगरमारी, सालकी, किशनगंज में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में फार्मासिस्ट की भूमिका को अति महत्वपूर्ण बताया और अध्ययनरत छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इंस्टीट्यूट में लगाई गई प्रदर्शनी का डीएम ने अवलोकन किया और इसके बारे में जानकारी लीं। मौके पर डीएम ने पौधरोपण भी किया। डीएम के साथ सिविल सर्जन श्री नंदन ने भी कार्यक्रम में शिरकत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *