• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फिंगर प्रिंट के जरिये तीन माह बाद महाराष्ट्र में मिला मुकबधिर बच्चा।

विजय गुप्ता,सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहर के धर्मगंज से तीन माह से लापता मुकबधिर बच्चे को पुलिस ने महाराष्ट्र से बरामद कर किशनगंज वापस लाई है। टाउन थाने की पुलिस ने संपत उर्फ राजदीप को महाराष्ट्र के जलगांव से बरामद किया है। 12 वर्षीय संपत उर्फ राजदीप पिता- राजकुमार पासवान शहर के धरमगंज का रहने वाला है। वह मुकबधिर बच्चा है। तीन माह पहले घर से बाहर निकला था। तभी वह अचानक लापता हो गया। उस समय स्वजनों ने काफी खोजबीन भी की थी। बच्चे के नहीं मिलने पर सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस खोजबीन में जुट गई थी। बच्चे के पिता ने बताया कि वह गलती से रेलवे स्टेशन पहुंच गया था। जहां किसी ट्रेन पर चढ़ कर महाराष्ट्र के जलगांव स्टेशन में ट्रेन से उतर गया।

जहां चाइल्ड लाइन की नजर बच्चे पर पड़ी। चाइल्ड लाइन ने बच्चे का पता लगाने में जुट गई। बच्चे के फिंगर प्रिट लेने के बाद आधार कार्ड से उसका पूरा पता सामने आ गया। जिसके बाद किशनगंज पुलिस व परिजनों से संपर्क साधा गया। टीम ने महाराष्ट्र के जलगांव पुलिस से संपर्क साधकर बच्चे की जानकारी ली। बच्चे के अभिभावक महाराष्ट्र गए। जहां कागजी प्रक्रिया के बाद उसे स्वजनों के हवाले कर दिया गया। मंगलवार को परिजन बच्चे को लेकर सदर थाना पहुंचे। अपने बच्चे को देख स्वजनों के बीच खुशी झलक देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *