ईद-उल-अजहा यानि बकरीद पर्व को लेकर शुक्रवार को टेढ़ागाछ मटियारी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बकरीद पर्व आपसी भाईचारे एवं शांति पूर्वक मनाये जाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित लोगों से थानाध्यक्ष ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की खास नजर है। बकरीद में कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस निगरानी रखेगी क्योंकि मानव जीवन में पर्व का बहुत महत्व है। किंतु असली आनंद इन्हें आपसी भाईचारगी के साथ शांतिपूर्वक मनाने से मिलता है।
इस क्षेत्र को गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल दी जाती है। यहां के लोग अमन पंसद है। उन्होंने कहा कि चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे एवं पर्व में खलल डालने वालों से प्रशासन सख्ती से निबटेगा। थानाध्यक्ष ने आम अवाम से अपील किया कि पर्व त्योहार के मौके पर अफवाह फैलाने वाले कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते है़ उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दे एवं किसी भी खबर की पुष्टि के लिए नजदीक के थाना से जानकारी लें। इस मौके पर मुखिया सफदर अंसारी, समिति तौसीफ आलम, निखिल प्रसाद दास, वार्ड सदस्य लक्ष्मी कुमार साह, वार्ड सदस्य नूर आलम, पैक्स अध्यक्ष नूर आलम आदि दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विजय गुप्ता, सारस न्यूज, टेढ़ागाछ।

Leave a Reply