सारस न्यूज, किशनगंज।
आगामी ईद उल जोहा पर्व को शांति पूर्वक मनाने के लिए दिघलबैंक थाना में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अबू नसर ने किया। बैठक में दिघलबैंक थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बकरीद पर्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी महत्ता एवं बकरीद पर्व क्यों मनाया जाता हैइसकी जानकारी लोगों को दी। बकरीद के बारे में उनके द्वारा दी गई जानकारी से लोग काफी प्रभावित हुए। थानाध्यक्ष ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का विवादित पोस्ट या फोटो से बचने के लिए कहा।
प्रखंड विकास पदाधिकारी किशोर कुणाल कहा कि हमें शांति एवं सद्भावपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाना चाहिए एवं यदि कोई असामाजिक तत्व अफवाह फैलाना चाहे तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को देनी चाहिए। अंचलाधिकारी अबू नसर ने भी लोगों से पर्दे में रहकर पर्व मनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पर्व के बाद जो भी अवशेष बचे,उसे मिट्टी में गाड़ दिया जाए। बैठक को स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। बैठक का समापन प्रमुख प्रतिनिधि वजीर आलम ने किया। बैठक में पीएसआई रामलखन चौधरी, एएसआई महेंद्र सिंह के अलावे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में थाना क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।