• Fri. Oct 3rd, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज के बगीचा गांव की एक महिला ने लगाया ससुराल वाले पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, महिला थाने में की शिकायत।

सारस न्यूज टीम, बहादुरगंज।

महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता स्वाति देवी पति सुनील कुमार बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बगीचा गांव की रहने वाली है। उन्होंने पति सुनील कुमार सहित महिला थाने में आरोपी पति सुनील कुमार, सास, देवर, भैंसुर व ससुराल के अन्य लोगों के विरुद्ध महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

पीड़िता फिलहाल अपने कोचाधामन के सेहनगांव स्थित अपने मायके में रह रही है। पीड़िता के द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दो वर्ष पूर्व उसकी शादी बहादुरगंज के युवक सुनील से हुई थी। मायके वालों ने अपनी बेटी को कुछ उपहार भी दिया था। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन जैसे ही कुछ समय बीता पति और ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की रकम के रूप में पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी।

महिला के मायके वालों की स्थिति ऐसी नहीं थी की मायके वाले दहेज की मांग पूरी कर सके। यही नहीं महिला को जान से मारने की भी धमकी दी गई।मामले को लेकर कई बार पंचायती भी हुई। लेकिन पंचायत में भी मामले को सुलझाया नहीं जा सका। 10 सितंबर को ससुराल वालों ने एक बार फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और मारपीट कर जबरन घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता थक हार कर न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *