सारस न्यूज, वेब डेस्क।
आज दिनांक 14 अगस्त 2023 को बहादुरगंज प्रखंड के अंतर्गत 10 प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल प्लस टू रसाल हाई स्कूल और ब्लॉक चौक, हॉस्पिटल में नेहरू युवा केंद्र किशनगंज के द्वारा पौधारोपण का किया गया साथ ही बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाला गया।
9 अगस्त 2023 से क्रांति दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 तक नेहरू युवा केंद्र किशनगंज के द्वारा सभी प्रखंडों के सभी पंचायत में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों एवं युवा क्लब महिला मंडलों के द्वारा पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। आज के कार्यक्रम का नेतृत्व बहादुरगंज प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवा धीरज कुमार सिन्हा और तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किसलय सिन्हा के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय एवं स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।