• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज थाना में सीओ की अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन, 16 मामलों में सुनाया फैसला।

सारस न्यूज टीम, बहादुरगंज।

शनिवार को बहादुरगंज थाना में सीओ की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जमीन संबंधित कुल 18 मामले में सुनवाई की गई। जनता दरबार में आए 18 में से 16 मामलों में फैसला सुनाया गया। शेष दो मामलों के लिए अगली तारीख सीओ के द्वारा दी गई। सीओ अजय कुमार ने बताया कि जमीन संबंधित छोटे-छोटे मामलों पर हर शनिवार की भांति इस शनिवार भी निष्पादन किया गया। दो मामलों पर फैसला नहीं हो सका। जिस कारण से आवेदनकर्ताओं को अगली तारीख दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *