• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान जारी।

सारस न्यूज टीम, बहादुरगंज।

बहादुरगंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान जारी है। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री धीरज सिन्हा एवं नगर सह मंत्री काबुल सिन्हा के नेतृत्व में नेहरू कॉलेज बहादुरगंज एवं क्रिएटिव एजुकेशन पोइन्ट से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें दर्जनों युवकों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर नगर मंत्री धीरज सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद है जो सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करती है।

नगर सदस्यता प्रभारी काबुल सिन्हा ने बताया कि 20 अगस्त से 5 सितंबर तक चलने वाली सदस्यता अभियान के दौरान प्रखंड में एक हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है तथा पूरे बिहार में पांच लाख एवं पूरे देश में एक करोड़ सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया है। मौके पर मौके पर मुकेश सिन्हा, सुमन सिंह, सुरज सिन्हा, मानव सिन्हा, अदनान आलम आिद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *