सारस न्यूज टीम, बहादुरगंज।
मंगलवार को बहादुरगंज स्थित पूर्वी व पश्चिमी कर्बला मैदान में विभिन्न स्थानों से अखाड़ा पहुँचकर मोहर्रम की रस्म अदा किया। जानकारी के अनुसार मोहर्रम पर्व पर नटुआपारा, गोपालपुर, झिलझिली, पलासमनी,जुरैल,बिरनिया,सरंडा सहित लगभग डेढ़ दर्जन अखाड़ा तय मार्गों से बारी-बारी से कर्बला मैदान में पहुँचकर मोहर्रम पर्व मनाया। कर्बला में परंपरागत हथियार से करतब भी दिखाए।
बहादुरगंज स्थित कर्बला मैदान में अखाड़ों को देखने के लिये भारी संख्या में लोग पहुँचे। वहीं मोहर्रम पर्व पर पुलिस एवम स्थानीय प्रशासन विशेष सक्रिय रहा। अखाड़ा मार्गों पर पुलिस और चौकीदार के जवान को तैनात कर अखाड़ा मार्ग को पुरी तरह क्लियर रखा गया था। ताकि अखाड़ा जुलुस में शामिल लोगों को कर्बला मैदान तक पहुँचने में कोई परेशानी न हो।
मंगलवार को दिन के ग्यारह बजे अली हुसैन चौक से निकाला गया भव्य ताजिया और मोहर्रम जुलुस नगर के विभिन्न मार्ग से गुजर कर मोहर्रम की रस्म अदा किया। मोहर्रम पर्व पर मोहर्रम कमिटी के सदस्य विशेष सक्रिय होकर मोहर्रम जुलुस की बेहतर तरीके से निगरानी कर रहे थे।