• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में गत दो दिनों से हुई वर्षा से किसानों ने ली राहत की सांस।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

किशनगंज जिले क्षेत्र में मुसलाधार वर्षा से एक बार फिर धान रोपनी कार्य में तेजी आई है। बीते शनिवार की देर रात से हुई वर्षा से रविवार को किसानों का चेहरा एक बार फिर खुशी से खिल उठा। लोग अपने अपने खेतों की जुताई के साथ रोपनी कार्य में जुट गये हैं। कुछ किसान इसकी पूर्व वर्षा के अभाव में निजी पंप सेट के जरिए खेतों का पटवन कर रोपनी कार्य में जुटे हुए थे। वहीं शनिवार की रात मूसलाधार व रविवार को दिन में हल्की वर्षा से खेतों में जलजमाव से निश्चित रूप से किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों में उम्मीद बंधी है कि अब किसी हद तक धान की पैदावार प्राप्त की जा सकती है।

यदि समय रहते रोपनी नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि इस बार समय पर रोपनी लायक वर्षा नहीं होने से निश्चित रूप से कृषि कार्य बाधित हुआ है। परंतु गत दो दिनों से हुई वर्षा से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इसी तरह बीच बीच में वर्षा यदि होते रहे तो धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *