• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बालू लोड तीन ओवरलोड ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, खनन एवं परिवहन विभाग को दी गई सूचना।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, बहादुरगंज।

सीमापवर्ती क्षेत्र बंगाल के रास्ते आएदिन बालू, गिट्टी एवं बेडमिसाली लोड ओवरलोड ट्रक का परिचालन धरल्ले से जारी है। जिसकी रोकथाम हेतु जिला प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है। वहीं जिला पदाधिकारी किशनगंज श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक किशनगंज डॉ इनामुल हक मेंगनु के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर रोकथाम हेतु पुलिस प्रशासन को भी सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गए हैं। जिसके तहत एलआरपी चौक के समीप से बालू लोड तीन ओवरलोड ट्रक को बहादुरगंज पुलिस ने जब्त करते हुए खनन विभाग एवं परिवहन विभाग को राजस्व की वसूली हेतु सूचना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *