• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बाल विवाह के रोकथाम पर कार्य कर रहे जन निर्माण केन्द्र के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

जिले में बाल विवाह के रोकथाम पर कार्य कर रहे जन निर्माण केन्द्र के द्वारा बालिका उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बाल विवाह से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालय के उपस्थित बच्चों को दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महिला थाना अध्यक्ष के प्रतिनिधि सिमरण भारती एवं सुनैना भारती ने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत बनाने हेतु सभी को जागरूक की आवश्यकता है। उक्त बात की जानकारी देते हुए जन निर्माण केन्द्र के सचिव राकेश कुमार सिंह एवं कानूनी सलाहकार पंकज कुमार झा ने संयुक्त रूप से बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान सहयोगी संस्था कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के निर्देश पर बाल विवाह से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालय के उपस्थित बच्चों को दिया जा रहा है। ताकि बच्चों की मानसिक एवं बौद्धिक विकास में वृद्धि हो सके।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के परियोजना प्रबंधक संधिया कुमारी ने बताया कि बाल विवाह अधिनियम 2006 के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे की शादी कराना कानूनन अपराध है, बाल विवाह किसी बच्चे को अच्छे स्वस्थ, पोषण और शिक्षा के अधिकार से वंचित करता है। ऐसा माना जाता है कि कम उम्र में विवाह के कारण लड़कियों की हिंसा, दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का अधिक सामना करना पड़ता है। कम उम्र में विवाह का लड़के और लड़कियों दोनों पर शारीरिक, बौद्धिक, मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक प्रभाव पड़ता है, शिक्षा के अवसर कम हो जाते हैं और व्यक्तित्व विकास सही ढंग से नहीं हो पाता है। हालांकि बाल विवाह से लड़के भी प्रभावित होते हैं, लेकिन यह एक ऐसा मुद्दा है जिससे लड़कियां बड़ी संख्या में प्रभावित होती है। उक्त कार्यक्रम में संस्था के परियोजना प्रबंधक, जिला परियोजना समन्वयक मुजाहिद आलम सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *