• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिजली की अनियमित आपूर्ति से शहरवासी परेशान।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

बिजली की अनियमित आपूर्ति से शहरवासी परेशान हैं। थोड़ी सी बूंदाबांदी हुई नहीं कि बिजली कई घंटों के लिए ठप हो जाती है। विभागीय अधिकारी इसे फॉल्ट बताते हैं एवं बार बार शहर में मांग के अनुरुप बिजली की आपूर्ति किए जाने का दावा भी करते हैं। लेकिन सच्चाई इससे अलग है। हाल के दिनों में जदयू नेता मुजाहिद आलम, सांसद डॉ. जावेद आजाद आदि भी वरीय अधिकारियों से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत करा चुके हैं। लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए बिजली आपूर्ति में सुधार किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *