• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिजली विभाग के सेवानिवृत कर्मी के घर में बदमाशों ने जेवरात सहित लाखों रुपए की चोरी की घटना को दिया अंजाम।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज़, किशनगंज।

शहर के उत्तर पाली स्थित बिजली विभाग के सेवानिवृत कर्मी के बंद घर में बदमाशों ने जेवरात सहित लाखों रुपए की चोरी की घटना को दिया अंजाम। पीड़ित सेवानिवृत कर्मी जोगेन्द्र सिंह एक विवाह समारोह में अपने गांव गए हुए थे। बुधवार की सुबह जब वे वापस अपने घर पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। घर के मुख्य द्वार में लगा ताला खोला तो दरवाजा नहीं खुल रहा था। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद घर के लोगों को कुछ आशंका हुई। इसके बाद घर के लोगों ने पीछे के रास्ते से घर के अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर प्रवेश करते ही सेवानिवृत कर्मी के होश उड़ गये। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। एक कमरे में रखा आलमीरा का लॉक भी टूटा हुआ था। आलमीरा के अंदर का सामाना भी फर्श पर बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी है। इधर गृह स्वामी चोरी हुए सामनों का आकलन कर रहे है। लगभग ढाई लाख के जेवरात, सामान व नगदी चोरी की आशंका जतायी है। वही बदमाशों ने पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश किया था। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश इतने शातिर थे कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश ने घर का दरवाजा अंदर से लॉक कर दिया था। इधर पुलिस चोरी की घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *