मंगलवार को जिला पदाधिकारी – सह- प्रधान गणना पदाधिकारी किशनगंज श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में बिहार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण की प्रगति एवं एप पर ससमय प्रविष्टि को लेकर सभी चार्ज अधिकारी, सभी सहायक चार्ज अधिकारी, प्रखंड के सभी नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारियों तथा संबंधित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया।
सभी चार्ज अधिकारी और सहायक चार्ज अधिकारी वीसी के माध्यम से वर्चुअल रूप में जुड़े थे। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ बिहार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण अंतर्गत प्रपत्र भरने तथा एप में प्रविष्टि संबंधित अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि द्वितीय चरण की जातीय गणना अत्यंत महत्वपूर्ण है। गणना का कार्य दिनांक 15 अप्रैल से प्रारंभ है जो 15 मई 2023 तक निर्धारित है। डीएम ने इसे पूरी बारीकी के साथ एवं सतर्कता से पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि गणना के क्रम में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि न रह सके। उन्होंने कहा कि इस गणना में इंट्री किए गए डेटा को बिहार जाति आधारित गणना पोर्टल पर देखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारी व गणना कर्मियों को सतर्क किया एवं हिदायत देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह की चूक व लापरवाही नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखने पर बल दिया जाए। दोहरी प्रविष्टि को हर हाल में रोकें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रगणक प्रपत्र भरने के साथ ही एप में डाटा प्रविष्टि करते चले और पर्यवेक्षक इसे त्वरित गति से अप्रूव्ड करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के क्रम में जाति आधारित गणना के सफल आयोजन के लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की स्थिति, मोबाइल ऐप की डाउनलोडिंग की प्रक्रिया, प्रपत्रो को भरा जाना, चार्ज अधिकारी द्वारा बिहार जाति आधारित गणना पोर्टल पर प्रथम चरण में संकलित किए गए आंकड़ों की प्रविष्टि एवं उसका अनुमोदन करने इत्यादि को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आईटी संबधित समस्या के निराकरण हेतु आईटी मैनेजर से संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया। अपर जिला गणना पदाधिकारी सह एडीएम अनुज कुमार ने विभिन्न पृच्छाओ का समाधान किया। कहा कि पंचायत वार्ड डेटा का मिलान सही ढंग से कर लें। मोबाइल ऐप का सही ढंग से डाउनलोडिंग करवाएं। डीएम ने स्पष्ट कहा कि सभी चार्ज अधिकारी व्यक्तिगत रूप से रुचि लेते हुए निर्धारित कार्यों को स-समय निष्पादित करना सुनिश्चित करें।
इस बैठक में अपर समाहर्त्ता अनुज कुमार, प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी तथा आईटी मैनेजर, डीआईओ एनआईसी एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply