Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष का मुख्य सचेतक बनाए गए डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मंत्री स्तरीय मिलेंगी सुविधाएं।

सारस न्यूज, किशनगंज।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को विधान परिषद में प्रतिपक्ष का मुख्य सचेतक बनाया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की ओर से संसदीय कार्यों के संचालन हेतु भेजे गए लिखित पत्र के आधार पर विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने प्रतिपक्ष का मुख्य सचेतक के पद पर मनोनयन कर दिया गया है। इस बाबत सोमवार को विधान परिषद के कार्यकारी सचिव विनोद कुमार ने अधिसूचना जारी करते हुए डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को 21 नवम्बर के प्रभाव से ही इस पद की जिम्मेवारी दे दी है। प्रतिपक्ष में मुख्य सचेतक के तौर पर उन्हें मंत्री स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। वहीं डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बिहार विधान परिषद कार्यालय आकर सोमवार को ही पदभार भी ग्रहण कर लिया। बताते चलें कि डॉ दिलीप कुमार जायसवाल पूर्णिया, अररिया व किशनगंज स्थानीय निकाय कोटे से तीसरी बार चुनाव जीतकर विधान परिषद के सदस्य बने हैं। 24 वर्षों के अंतराल पर डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने बिहार में रिकॉर्ड मतों से इस चुनाव में जीत हासिल की थी। इससे पहले वे एनडीए सरकार में सत्तारूढ़ दल की ओर से उपमुख्य सचेतक रह चुके हैं। नई जिम्मेवारी मिलने पर उन्होंने पार्टी आलाकमान व वरीय नेताओं के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि पार्टी ने जो भरोसा दिखाया है, उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *