• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बीती शाम मार्केटिंग यार्ड के समीप हुए सड़क दुर्घटना मामले में आरोपी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

Bike AccidentBike Accident

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, किशनगंज।

बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मार्केटिंग यार्ड परिसर के समीप शनिवार की शाम एक कार की चपेट में आने से दो महिला जख्मी हो गई थी। वहीं घटना की सूचना पर बहादुरगंज पुलिस की गस्ती दल के द्वारा घायल दोनों महिला को इलाज हेतु भेजवाकर अग्रतर कार्यवाही में जुट गई थी। जहां इलाज के क्रम में एक महिला की किशनगंज सदर अस्पताल में मौत हो गई। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर बहादुरगंज पुलिस ने थाने में आरोपित के विरुद्ध थाना कांड संख्या 195।22 के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर उसे आज जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष चितरंजन यादव ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान तपन कुमार राय पिता सहेंद्र प्रसाद राय हरिनगर निवासी के रूप में हुई है। वहीं उन्होंने बताया कि आरोपित की दुर्घटना ग्रस्त कार से एक बोतल 500 एमएल की बियर कि बोतल भी मौके से बरामद किया गया है। आरोपित का मेडिकल करवाने के पश्चात शराब पीने की भी पुष्टि हुई है। जिसके विरुद्ध कांड दर्ज कर पुलिस के द्वारा उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *