• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सारस न्यूज़, किशनगंज।

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत स्थित ऐतिहासिक स्थल बेणुगढ़ में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया एवं ग्रामीणों को एक पेड़ अपने नाम से लगाने के लिए जागरूक किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री लखन लाल पंडित ने बताया कि पेड़ के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। पेड़ पौधे की कटाई जिस तरह से हो रही है। उसे बचाने का हम सभी को संकल्प लेने का समय आ गया है। हमारी संस्कृति पेड़ पौधों के पूजन से जुड़ी है, और आज भी औषधीय पौधे द्वारा इलाज की पद्धति हमारे यहां युगो युगो से आज भी विद्यमान है। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रवि कुमार दास पूर्व मुखिया गौतम गिरी जिला महामंत्री लखन लाल पंडित पूर्व अध्यक्ष देव मोहन सिंह, नंद मोहन सिंह, विवेक कुमार दास, प्रसाद दास, भूपेंद्र सिंह, पृथ्वी लाल सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *