सारस न्यूज टीम, किशनगंज/बहादुरगंज।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय रविवार की देर शाम अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में किशनगंज पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने बताया कि सोमवार को भी उनका किशनगंज में कई कार्यक्रम है।
वहीं बहादुरगंज में राजनीतिक दौरा एवं अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान रविवार को अररिया से किशनगंज जाने के क्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बहादुरगंज के एलआरपी चौक पहुंचे जहां भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं स्वागत किया। पूर्व विधायक सिकंदर सिंह ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया एवं किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में आगमन पर आभार जताया। जैसे ही केंद्रीय मंत्री का काफिला एलआरपी चौक पहुंचा कार्यकर्तागण उत्साहित होकर भाजपा जिंदाबाद तथा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए फूल मालाओं से स्वागत।
केंद्रीय मंत्री कार्यकर्ताओं से मिले एवं लोगों का हाल चाल जाना तथा कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूरी के लिये कार्य करने की अपील की। एमएलसी सह एमजीएम निदेशक डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल सहित अन्य नेतागण मौजूद थे। गणेश झा, अमित सरकार विशाल कुमार सिन्हा, विकास गुप्ता, अनिकेत कुमार, संतोष आदि थे।