• Sun. Dec 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा कार्यकर्ता के पितृशोक पर पूर्णिया विधायक ने अर्पित की श्रद्धांजलि, जताया शोक।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

पूर्णियाँ विधायक श्री विजय खेमका मंगलवार को चुरली पहुँचे और भाजपा के जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ अरुण सिंह के पिता सेवानिवृत्त स्वास्थ्य विभाग कर्मी स्वर्गीय गीता प्रसाद सिंह के पितृशोक में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके आवास पर पहुंचकर उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने परिवार के लोगों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।विधायक विजय खेमका ने कहा कि गीता प्रसाद सिंह बहुत नेक दिल इंसान थे।

उन्होंने परिवार को दुख सहन की शक्ति मिले इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ ठाकुरगंज के पूर्व विधायक श्री गोपाल अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह, बेसरबाटी के मुखिया अनुपमा देवी,पूर्व मुखिया मोहन सिंह सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *