• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय धरमगंज में कार्यक्रम आयोजित कर संस्थापक सदस्यों को किया गया सम्मानित

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय धरमगंज किशनगंज में झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संस्थापक सदस्य के रूप में रहे पांच सदस्यों को नगर अध्यक्ष कुमार विशाल के द्वारा भाजपा का पट्टा एवं कमल का बैच लगाकर स्वागत किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने की। कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय जनता पार्टी के शून्य से शीर्ष तक के सफर की चर्चा की, एवं महिला मोर्चा के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यालय में दर्जनों वृक्ष लगाकर पर्यावरण के प्रति कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रियता निभाई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक सदस्य तारा सिंह, कार्तिक लालदास, जुगल राय, गोपाल मोहन सिंह, एवं कृष्ण जी का सम्मान एवं उनके बातों से कार्यकर्ता लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में मौजूद जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार, ज्योति कुमार, लता मोदी, कुमार विशाल, मनीष सिन्हा, अरविंद कुमार, अंकित कौशिक एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *