भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज नगर मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने किया। स्वच्छता अभियान ठाकुरगंज नगर में भाजपा इकाई के पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुरोजित सरकार के द्वारा भातढाला पोखर के समीप एवं युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिट्टू साह द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ये अभियान मुख्य रूप से नेताजी मार्केट फलमंडी, कचहरी पाड़ा भातढाला में चलाया गया। इसी भाजपा पदाधिकारी के नेतृत्व में अलग-अलग जगह पर स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई की और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से देश के प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई रखते हुए स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर 2 अक्टूबर 2014 से शुरुआत कर प्रत्येक भारतीय नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का श्रेष्ठ कार्य किया है। जिससे प्रत्येक भारतीय नागरिक को प्रेरणा मिली है। हमारी सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रेरित स्वच्छ भारत अभियान के साथ साथ स्वच्छता व पोषण पर विशेष जोर दे रही है, इसके पीछे हमारी व्यापक सोच है।
मौके पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री विप्लव कर्मकार, भाजपा बीएलए वन सह वार्ड पार्षद अमित सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल महाराज, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुरोजित सरकार, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिट्टू साह, नगर मंत्री गोपेश यादव, आनंद गोस्वामी, पार्षद कृण्णंदन झा, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह व मनोज चौधरी, पंकज जाजोदिया, रंजीत झा, सुमन साह आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply