• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा नेताओं की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, जेड श्रेणी में घिरे रहेंगे सम्राट, वाई का घेरा विजय सिन्हा को, वहीं एक्स श्रेणी में घिरे एमएलसी दिलीप जायसवाल और राजू सिंह।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बिहार भाजपा से जुड़े कई नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने की घोषणा की है। इसके तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाते हुए अब सम्राट चौधरी को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इन दोनों नेताओं के साथ ही कई अन्य नेताओं का सुरक्षा घेरा भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

इसमें एमएलसी दिलीप जायसवाल और राजू सिंह को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। दरअसल, केंद्र सरकार समय समय पर अलग अलग नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करता और उस अनुरूप उसे बढ़ाया जा घटाया जाता है। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मौजूदा समय में बिहार में भाजपा के दो प्रमुख चेहरे हैं, दोनों का अक्सर पूरे बिहार में दौरा होता है। अब दोनों नेताओं की सुरक्षा को बढ़ाते हुए क्रमशः जेड और वाई किया गया ह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *