• Thu. Dec 18th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारतीय महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष ने अंग वस्त्र प्रदान कर किया स्वागत।

सारस न्यूज टीम, टेढ़ागाछ।

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के ऐतिहासिक किला बेणुगढ़ में भारत सरकार की केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का रविवार को आगमन हुआ। उनका स्वागत भारतीय महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष भारती देवी ने अंग वस्त्र प्रदान कर किया। स्थानीय जिला परिषद सदस्या खोशी देवी ने उनका फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उनके भाषण को सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए और शांति पूर्वक उनके भाषण को सुना।

बताते चलें कि ग्रामीण विकास, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री निरंजन ज्योति का ऐतिहासिक स्थल बेणुगढ़ के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था। जहां साध्वी ने बाबा बेणु महाराज मंदिर में पूजा अर्चना किए और आशिर्वाद प्राप्त किया। ग्रामीण इलाकों की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। साध्वी ने अपने संबोधन में बताया कि देश के प्रधानमंत्री कोरोना काल में जाति धर्म से उपर उठकर गरीब जनता के लिए आगे आए सभी को मुफ्त राशन की व्यवस्था कीए। इसी प्रकार जनता की सेवा करते रहेंगे।

जिला परिषद सदस्या खोशी देवी ने कहा कि ऐतिहासिक किला बेणुगढ़ को पर्यटन स्थल बनाने की मांग की। भाजपा जिला महामंत्री लखन लाल पंडित ने कहा कि बेणुगढ़ के ऐतिहासिक महत्व को बताते हुए टेढ़ागाछ बहादुरगंज सड़क मार्ग का चौड़ीकरण कराने की मांग की जिससे इस पिछड़े ग्रामीण इलाके का विकास हो सके।

साध्वी ने भरोसा दिलाया कि मैं इसके लिए प्रयास करुंगी। सभा में पूर्व विधायक सिकन्दर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शुशांत गोप, जिला महामंत्री लखन लाल पंडित, पूर्णिया जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष कौशल झा, जिला परिषद सदस्या खोशी देवी, टेढ़ागाछ भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि कुमार दास, भाजपा कार्यकर्ता राजीव कुमार, प्रेम दास, किसलय सिन्हा उपस्थित हुए। ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन के तरफ से चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *