• Mon. Feb 9th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मजदूरों की विभिन्न मांगों के लेकर किशनगंज में चल रहे अनिश्चित कालीन अनशन पर सुनवाई नही हुई तो रमजान नदी पुल पर होगा चक्का जाम:- डॉ अभिषेक कुमार शर्मा।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

एक मई से लेकर लगातार अनिश्चित कालीन अनशन पर सुनवाई न होने पर डॉ अभिषेक कुमार शर्मा ने कहा
सरकार ने नही मानी मांगे तो रमजान नदी पुल पर होगा चक्का जाम आंदोलन, आज नौवें दिन तक शासन प्रशासन बेखबर है।

01 मई को जिला पदाधिकारी किशनगंज की प्रेषण शाखा से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के द्वारा जिला पदाधिकारी किशनगंज बिहार को मांग पत्र सौंपा गया। फिर भी अधिकारी का अभी तक कोई मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है।

मांगे नहीं मानी जाने पर जोर दारी के साथ रमजान नदी पुल पर चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन और सरकार इसके जिम्मेदार होंगे। मजदूर संगठनों से लगातार वार्ता चल रही है। जरूरत पड़ी तो सोशलिज्म राजनैतिक दलों को भी सम्मिलित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *