• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मध्याह्न भोजन के गर्म खिचड़ी भरे बर्तन में गिर जाने से नाबालिक छात्रा गंभीर रूप से झुलसी, अस्पताल में हुई भर्ती।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।

मध्याह्न भोजन के गर्म खिचड़ी भरे बर्तन में गिर जाने से एक नाबालिक छात्रा गंभीर रूप से झुलस गयी। वहीँ घटना के पश्चात मध्य विद्यालय धनपुरा में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीँ विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के द्वारा रसोइया की सहायता से धनपुरा निवासी छः वर्षीय पीड़िता छात्रा कल्पना कुमारी पिता बबलू सिन्हा को बर्तन से बाहर निकाला गया। परंतु तबतक पीड़िता पूरी तरह झुलस गयी थी। वहीँ सुचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पीड़िता को इलाज हेतु सदर अस्पताल किशनगंज में भर्ती कराया गया। जहां पीड़िता का इलाज बदस्तूर जारी है। वहीँ इस संदर्भ में परिजनों ने बताया कि विद्यालय में खेलने के दौरान सहपाठियों के द्वारा धक्का दिए जाने से पीड़िता गर्म खिचड़ी भरे बर्तन में झुलस कर घायल हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *