• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिलाओं के अधिकार को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी पुलिस, स्कूल-कॉलेज के बाहर मटरगश्ती करने वालों पर विशेष नजर रहेगी।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

2018 बैच की एसआई विनीता कुमारी ने रविवार को महिला थाना के थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। योगदान देने के बाद महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि महिला की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। जो भी जिम्मेदारी दी गई है। उसे बखूबी निभाऊंगी। महिला से संबंधित मामलों में विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी लंबित मामले हैं। उसे त्वरीत निष्पादन किया जाएगा। महिला थाना में आने वाली महिलाओं को हर संभव मदद कर उन्हें न्याय दिलाई जाएगी। महिलाओं को घरेलू हिंसा व अन्य अत्याचारों से बचाने के लिए महिला थाना हर समय तत्पर रहेगी।

थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि महिला थाना की पुलिस महिला को उनके अधिकार को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाएगी। महिला थाना पुलिस हमेशा महिलाओं के साथ है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस 24 घंटा महिलाओं के लिए तत्पर है। महिला पुलिस स्कूल कॉलेजों के बाहर भी घूमेगी ताकि बालिकाएं सुरक्षित रहे। स्कूल कॉलेज के बाहर मटरगश्ती करने वालों पर विशेष नजर रहेगा। पिंक पेट्रोलिंग को पुनः एक्टिव किया जाएगा। बता दें एसपी डॉ. इनामुल हक ने चार दिन पूर्व एसआई विनीता को महिला थाना का कमान सौंपा था। वहीं महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी को महिला थाना से टाउन थाना में पदस्थापित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *