• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मात्स्यिकी महाविद्यालय किशनगंज के अध्यापकों ने मत्स्य ग्राम खानाबाड़ी गांव का किया भ्रमण, किसानों को दी बेहतर मछ्ली उत्पादन एवं जल गुणवत्ता प्रबंधन की जानकारी।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शनिवार को मात्स्यिकी महाविद्यालय, किशनगंज के सहायक अध्यापक के द्वारा ठाकुरगंज प्रखंड के खानाबाड़ी ग्राम का दौरा किया गया, जिसमें किसानों को उन्नत मछली पालन की विधि तथा जल गुणवत्ता प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

मात्स्यिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. वेद प्रकाश सैनी ने बताया कि ग्राम खानाबाड़ी को मात्स्यिकी महाविद्यालय, किशनगंज के द्वारा गोद लिया गया है ताकि मछली पालन में हो रहे विभिन्न नई-नई तकनीकों को किसानों के बीच प्रदर्शित किया जाए। महीने के प्रत्येक पहले और तीसरे शनिवार को मात्स्यिकी महाविद्यालय किशनगंज के सहायक अध्यापक, मत्स्यग्राम का भ्रमण करेंगे तथा किसानों को मछली पालन की नई-नई तकनीक उपलब्ध कराएंगे।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत मात्स्यिकी महाविद्यालय के सहायक अध्यापक रवि शंकर कुमार, ज्ञानचंद एवं मधु कुमारी ने मत्स्यग्राम खानाबाड़ी का भ्रमण किया तथा किसानों को तालाब का पानी के गुणवत्ता का परीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिए। इस कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान विकास कुमार झा, अर्जुन उराव सहित करीब दर्जन भर स्थानीय किसान मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *