• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मारवाड़ी धर्मशाला में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुभारंभ।

सारस न्यूज, किशनगंज।

नवीनगर श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित जनकल्याणार्थ हेतु श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ परम श्रद्धेय भागवत प्रवक्ता वेदाचार्य अनिल शास्त्री प्रतिदिन दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करवाएंगे।

कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं द्वारा भव्य शोभायात्रा आयोजित की गयी जो नगर से होकर देवी मन्दिर की परिक्रमा करके पुन: कथा स्थल पहुंची कलश यात्रा से पूर्व यजमान सत्येंद्र सिंह, पिंटु कांस्यकार, अनिल जायसवाल, राम भरत, लक्ष्मण शत्रुघ्न, महावीर साव ने गौरी गणेश षोडशोपचार एवं नवग्रह आदि देवताओं का पूजन अर्चन किया। कलश यात्रा के बाद व्यास पीठ पर श्रीमद् भागवत जी का पूजन अर्चन करने के बाद स्थापित किया गया एवं परम श्रद्धेय भागवत प्रवक्ता वेदाचार्य अनिल शास्त्री को तिलक एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया एवं यजमानो द्वारा दीप जलवा कर भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।

भागवत प्रवक्ता ने माथे पर भागवत जी उठाकर नगर भ्रमण किया एवं यज्ञाचार्य पंडित सर्वेश तिवारी रंगनाथ त्रिपाठी ने पूजन करवाया आरती में कुमार जैन, विक्रम सिंह, बालकृष्ण शास्त्री, मंटू कुमार, अप्पू तिवारी, गोबिन्द तिवारी, सरिता देवी, सोनी देवी, पुष्पा देवी, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *