सारस न्यूज, किशनगंज।
पिछले कुछ दिनों से मिन्हाज मामले में सोशल मीडिया में खबर वायरल हो रही है। इस संदर्भ में किशनगंज थाना कांड संख्या 404/22 दर्ज किया गया है कांड के नामजद सभी अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी गई है। 5 अभियुक्तो पर आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका हैं। गिरफ्तार अभियुक्त में से जो सरकारी कर्मी है उनपर विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाई की गई है। इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। आमजनों से अनुरोध है कि उक्त मामले के संबंध में अफवाह न फैलाए।