मिशन परिवार विकास अभियान को गति प्रदान करने के लिए शुक्रवार को सभी प्रखंडों से सारथी रथ रवाना किया गया। सारथी रथ के माध्यम से परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिले में पांच सितंबर से परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।
यह पखवाड़ा 24 सितंबर तक जारी रहेगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ठाकुरगंज डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि पखवाड़े की सफलता को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। योग्य दम्पति को परिवार नियोजन के साधन को अपनाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। यह अभियान दो चरणों मे अयोजित है। इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक बसंत कुमार सामुदायिक उत्प्रेरक कौशल कुमार भी मौजूद थे।
उन्होंने ने बताया कि पांच से 24 सितंबर तक जिले भर में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन होगा। इस दौरान 11 सितंबर तक जिले भर में सघन दम्पति संपर्क पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत योग्य लाभार्थियों को महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

Leave a Reply