• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, पीएमएफएमई एवं पीएमईजीपी के तहत डीएम ने की ऋण वितरण की समीक्षा, दिए कई निर्देश।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शनिवार को जिलाधिकारी किशनगंज श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में उद्योग विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने योजनाओं में लाभुको को ऋण स्वीकृति, ऋण वितरण के संबंध में जानकारी दी। मुख्य रूप से सितंबर माह के अंत तक लंबित ऋण भुगतान करने का निदेश संबंधित बैंक अधिकारी को दिया गया।

समीक्षा बैठक में एजेंडावार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना समेत क्रियान्वित योजनाओं में उपलब्धि पर चर्चा की गई। बैंक के स्तर से ऋण स्वीकृति व वितरण में तेजी लाने हेतु डीएम ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया कि सभी बैंक प्रबंधक एवं समन्वयक से संपर्क स्थापित कर योजनाओं की स्वीकृति में तेजी लायेंगे। बैठक में सभी बैंक अधिकारी को उद्योग विभागीय योजनाओं में समस्या उत्पन्न होने पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र से समन्वय स्थापित कर निराकरण हेतु निदेशित किया गया है।

जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खादय उद्‌यम उन्नयन योजना का जिले में प्रगति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी बैंक के प्रतिनिधि को अगले 15 दिन के अन्दर न्यूनतम 5-5 आवेदन की स्वीकृति एवं ऋण वितरण करने का निदेश दिया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के स्तर पर ऋण स्वीकृति क्रियान्वयन पर असंतोष व्यक्त करते हुए दोनो बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को स्पष्टीकरण पत्र लिखने का निदेश महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, किशनगंत्र को निदेश दिया गया। सभी बैंक के प्रतिनिधियो के द्वारा बताया गया कि 15 दिन के अन्दर पीएमएफएमई और पीएमईजीपी दोनो योजना में उल्लेखनीय परिवर्तन परिलक्षित होगी।उक्त बैठक में वरीय उप समाहर्त्ता(बैंकिंग), जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, डीआईसी के जीएम, सभी बैंक के डिस्ट्रिक्ट को ऑर्डिनेटर व अन्य बैंकर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *