• Tue. Feb 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मुरमाला आदिवासी टोले से पुलिस ने छापेमारी कर पांच लीटर देशी शराब को किया बरामद, आरोपी फरार।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, बहादुरगंज।

बिहार में लागू शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन हेतु लगातार बहादुरगंज पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। वहीं इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक किशनगंज डॉ इनामुल हक मेंगनु के निर्देश पर थानाध्यक्ष चितरंजन यादव एवं उनकी टीम के द्वारा मुरमाला आदिवासी टोले में छापेमारी अभियान चलाया गया।जहां छापेमारी के क्रम में एक घर से पांच लीटर देशी शराब को पुलिस ने बरामद किया। वहीं पुलिस टीम को देख आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके तहत जब्त शराब को थाने लाने के पश्चात आरोपी तस्कर की शिनाख्त कर आरोपी के विरुद्ध थाने में कांड दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष चितरंजन यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *