• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मोहम्मदनगर पंचायत के वार्ड 01 स्थित आदिवासी टोले में 10 वर्षोय बच्चे का फंदे से लटका मिला शव, मौके पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, बहादुरगंज।

मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्म्दनगर पंचायत के वार्ड 01 स्थित आदिवासी टोला के एक घर में लगे आम के पेड़ में 10 वर्षीय बच्चे का फंदे से शव लटका मिलने की सूचना पर पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं सूचना पर बहादुरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई है।

मृतक बच्चे की पहचान रंजीत मुर्मू (10 वर्ष ) पिता कुबराज मुर्मू वार्ड 01 आदिवासी टोला मोहम्मदनगर निवासी के रूप में हुई है। मृतक रंजीत मुर्मू के पिता ने जानकारी देते हुए कहा कि कुबराज अपने पत्नी के साथ खेत में रोपनी कार्य हेतु गए थे। वहीं उनके दो पुत्र मृतक रंजीत एवम उसका छोटा भाई घर में था। परिजन जब समय करीब 10 बजे अपने घर भोजन हेतु आये तो घर के आंगन में लगा आम के पेड़ से रंजीत का शव टँगा देख पूरे गांव में गम का माहौल उत्पन्न हो गया।

वहीं मृतक के परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *