किशनगंज के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की युवती ने अपने ही रिश्तेदार के विरुद्ध महिला थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी के अनुसार 22 वर्षीय युवती अपने घर में थी। कोचाधामन निवासी आदिल अहमद का घर आना जाना था। 19 जनवरी की शाम मां पिता के गैर हाजरी में वह आया और जबरन दुष्कर्म किया। जिसके बाद शादी का झांसा देकर शांत करा दिया। उसके बाद आरोपी बराबर शारीरिक शोषण करता रहा।
जिससे वह चार महीने की गर्भवती हो गई। जिसके बाद बराबर शादी की बात कहने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। युवती परेशान होकर आरोपी के मां व उसके भाई को पूरी जानकारी दी। बात जानने के बाद उसके भाई ने गर्भपात कराने के बाद शादी की बात कही। बीते 15 जून को आरोपी आदिल, उसका भाई तौसीफ, आसिफ, सुमैया, छोटी घर में बंद करके गर्भपात का दवा खिला दिया।
जिसके बाद उसे घर छोड़ दिया। मामले में पंचायती की गई। लेकिन पंचायत के फैसले से साफ इंकार कर दिया। शादी करने के लिए तीन लाख रुपए की मांग कर डाली। थक हारकर पीड़िता ने महिला थाना पहुंची। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने कहा कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जो दोषी होंगे कार्रवाई होगी।
सारस न्यूज टीम, किशनगंज/कोचाधामन।

Leave a Reply