• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रंगिया मंडल के अधीन प्री नॉन- इंटरलॉकिंग, नॉन-इंटरलॉकिंग एवं सीआरएस निरीक्षण को ले कई ट्रेनों की सेवाओं को किया रद्द।

सारस न्यूज, किशनगंज।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफ रेलवे) अंर्तगत रंगिया मंडल के अधीन पाठशाला, टिहु, कैथालकूची और नलबाड़ी स्टेशनों पर 13 से 19 मई तक प्री नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य, 20 से 22 मई तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और 23 एवं 24 मई को सीआरएस निरीक्षण को देखते हुए कई ट्रेनों की सेवाओं को रद्द, मार्ग परिवर्तन, रेगुलेशन और पुनर्निर्धारण किया गया है।
उक्त बातों की जानकारी देते हुए एनएफ रेलवे के मुख्य जन संपर्क पदाधिकारी (सीपीआरओ) सव्यसाची डे ने बताया कि 15 मई से 24 मई तक ट्रेन सं. 05809 (न्यू बंगाईगांव – गुवाहाटी) पैसेंजर और ट्रेन संख्या 05803 (न्यू बंगाईगांव – गुवाहाटी) पैसेंजर रद्द रहेगी। 15 मई से 22 मई तक ट्रेन संख्या 05020 (गुवाहाटी- मेंदीपथार) स्पेशल और 16 मई से 23 मई तक ट्रेन संख्या 05019 (मेंदीपाथर- गुवाहाटी) स्पेशल रद्द रहेगी।16 मई से 25 मई तक, ट्रेन संख्या 05810 (गुवाहाटी- न्यू बंगाईगांव) पैसेंजर, ट्रेन संख्या 05804 (गुवाहाटी- न्यू बंगाईगांव) पैसेंजर रद्द रहेगी। 16 मई से 24 मई तक ट्रेन संख्या 15753/15754 (अलीपुरद्वार जंक्शन – गुवाहाटी – अलीपुरद्वार जंक्शन) सिफूंग एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या15769/15770 (अलीपुरद्वार जंक्शन और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *