• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी खेल प्रतियोगिता हेतु जिला टीम दरभंगा के लिए हुई रवाना।


सारस न्यूज, किशनगंज।


वार्षिक खेल कार्यक्रम 2023-24 अंतर्गत राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी खेल प्रतियोगिता 2023-24 बालिका आयु वर्ग अंडर- 14, 17 एवं 19 का आयोजन दरभंगा जिला में 04 नवंबर से 07 नवंबर 2023 को किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में किशनगंज जिला खेल दल (कबड्डी) बालिका सभी आयुवर्ग को शारीरिक शिक्षा (खेल) कार्यालय से विभाग द्वारा निर्धारित खेल पोषाक प्रदान कर शुभकामनाओं के साथ दरभंगा के लिए रवाना किया गया।
जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने अपने प्रेषित संदेश में खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया।
खिलाड़ियों को रवाना करते हुए शारीरिक शिक्षा के उपाधीक्षक रंजीत कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में भी काफी संभावनाएं है। खिलाड़ियों को राज्य सरकार बेहतर सुविधा सहित विभिन्न सेवाओं में अवसर प्रदान कर रही है। हाल के दिनों में बालिकाओं ने भी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने आशा प्रकट किया कि सारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।
विदित हो कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन अक्टूबर माह में किया गया था।इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से चयन कर जिला खेल दल का गठन किया गया है। कबड्डी खेल विधा के प्रत्येक आयु वर्ग में 8- 10 बालिकाओं को जिला खेल दल में भेजा गया है। खेल दल के साथ प्रबंधक और प्रशिक्षक के रूप में मामूनी खातून, मानसी बोसाक व रवि शंकर, सुनील कुमार, सदानंद कुमार व सहायक शिक्षक प्रतिनियुक्त किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *