शुक्रवार को जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में वार्षिक खेल कार्यक्रम, 2023-24 अंतर्गत राज्य स्तरीय शतरंज (बालक) विद्यालय खेल प्रतियोगिता आयोजन हेतु राज्य-स्तरीय आयोजन समिति की बैठक उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न हुई। बैठक में शारीरिक शिक्षा, किशनगंज के उपाधीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय शतरंज (बालक) विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 का जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 30 अक्टूबर तक संपन्न होना है।समाप्ति के तुरंत बाद 02 नवंबर से 04 नवंबर तक राज्य स्तरीय शतरंज (बालक) विद्यालय खेल प्रतियोगिता किशनगंज में करवाया जाना है। वर्तमान में पूर्णिया प्रमंडल समेत कई प्रमंडल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन लंबित है। किशनगंज जिला का जिलास्तरीय प्रतियोगिता 29 अक्टूबर तक निर्धारित है। ऐसी स्थिति में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अगले माह के अंतिम सप्ताह में कराया जाना अपेक्षित प्रतीत होता है। विभागीय सहमति उपरांत 24- 26 नवंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन कराना यथोचित है।
बैठक में आयोजन समिति के द्वारा खेल मार्गदर्शिका के अनुरूप शतरंज खेल की प्रतियोगिता आयोजन करने हेतु जिला में आगंतुक प्रतिभागियों के आवासन, भोजन, यात्रा भत्ता, आयोजन स्थल आदि पर विमर्श किया गया। जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधि आयोजन समिति की बैठक में उपस्थित थे। उनके द्वारा खेल प्रतियोगिता आयोजन पर सुझाव दिए गए। बैठक में उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा ने समिति को अवगत कराया कि विभागीय निर्देश के आलोक में इस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सभी जिलास्तरीय टीम को भाग लेना है। खेल पोशाक अपने जिला से प्राप्त करते हुए खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य-स्तरीय विद्यालय शतरंज खेल प्रतियोगिता आयोजन तिथि का निर्धारण, तकनीकी पदाधिकारी का चयन विभागीय दिशा निर्देश के पश्चात ही किया जाएगा।
आयोजन समिति के सदस्य सचिव को मेडल, पुरस्कार, प्रमाण-पत्र, प्रतियोगिता स्थल पर शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था के साथ ही जीवन रक्षक दवाओं सहित प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियों के समन्वय से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि अगले माह में प्रतियोगिता आयोजित करने के बिंदु पर विभाग से पत्राचार हेतु आवश्यक कार्रवाई उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा करेंगे। तत्पश्चात अगली बैठक में अग्रेतर प्रस्ताव रखें। इस बैठक में प्रभारी सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शतरंज संघ के सचिव, शतरंज के वरीय खिलाड़ी तथा आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply