• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षिका गुड्डी कुमारी को डीएम श्रीकांत शास्त्री ने जिला स्तरीय युवा उत्सव के मंच से किया सम्मानित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

वर्ष 2023 शिक्षक दिवस के दिन देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों से सम्मानित शिक्षिका गुड्डी कुमारी को डीएम श्रीकांत शास्त्री ने जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023-24 के मंच से सम्मानित किया। संबोधन में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने राष्ट्रपति पुरुस्कार मिलने पर शिक्षिका गुड्डी कुमारी को शुभकामनाएं दी और स्मृति चिह्न प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं व्यक्त की। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बच्चो के शिक्षण कार्य में अन्य शिक्षकों को भी राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त गुड्डी कुमारी की तरह अपनी शत प्रतिशत क्षमता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान डीएम श्रीकांत शास्त्री ने शिक्षा विभाग के उपलब्धि को गिनाया और विभाग द्वारा प्रदत्त सारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी छात्र -छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *