• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

लौचा पंचायत के चंद्रगांव पुल के नीचे पानी में तैरती अवस्था में मिला एक युवती का शव, मौके पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, बहादुरगंज।

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लौचा पंचायत के चंद्रगांव पुल के नीचे पानी में तैरता अवस्था में एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं सूचना पर बहादुरगंज थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेजवाकर अग्रतर कार्यवाही में जुट गई है। मृतका युवती की पहचान अबतक नही हो सकी है।

थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया कि मृतका युवती के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पोस्टमार्टम उपरांत मृत्यु के सही कारणों का पता चलेगा।फिलवक्त पुलिस सर्वप्रथम मृतका की शिनाख्त में जुटी हुई है तदोपरांत बिंदुवार मामले की जांच प्रारंभ कर दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *